Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, दबने से नाबालिग मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल...

घायल मजदूर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

CG News : कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, दबने से नाबालिग मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल...
X

CG News : सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

CG News : बता दें कि करजी गांव में एक मकान मालिक अपने पुराने कच्चे मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहा था। इसके लिए मैनपाट क्षेत्र के कदनई गांव से कुछ मजदूरों को काम पर बुलाया गया था। निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी की बनी दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में दो मजदूर दब गए। हादसे में एक नाबालिग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से घायल मजदूर को निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire