Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान गिरा विशाल पीपल का पेड़, बच्चे समेत 7 घायल

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

CG News : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान गिरा विशाल पीपल का पेड़, बच्चे समेत 7 घायल
X

CG News : गरियाबंद। जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जिला मुख्यालय के पास स्थित खरहरी गांव में कार्यक्रम स्थल के नजदीक अचानक एक विशाल पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बच्चों समेत 7 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक खरहरी गांव में सुशासन शिविर आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। कार्यक्रम देखने के लिए कुछ लोग पास के पीपल पेड़ पर चढ़ गए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ भरभराकर नीचे गिर गया। पेड़ गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में पेड़ के नीचे खड़ा एक छोटा हाथी वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय शिविर में जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सुशासन तिहार शिविर को तत्काल स्थगित कर दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire