Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : गन्ने के खेत में लगी भीषण आग, 100 एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक...
इस आगजनी से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

CG news : कवर्धा। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मोहगांव में गन्ने की फसल में लगी भीषण आग से 100 एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक हो गई। इस हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई और कई किसानों की सालभर की मेहनत कुछ ही समय में नष्ट हो गई।
CG news : बता दें कि 10 से अधिक किसानों की फसल इस आगजनी में पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी तेज थी कि अब तक उस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग आग पर नियंत्रण पाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
CG news : इस आगजनी से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत मदद की मांग की है ताकि किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


