Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : थाना परिसर में लगी भीषण आग, जब्त गाड़ियां जलकर हुई राख, रहस्य बरकरार...

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CG News : थाना परिसर में लगी भीषण आग, जब्त गाड़ियां जलकर हुई राख, रहस्य बरकरार...
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोतवाली थाना परिसर में भीषण आग लगने से वहां रखीं जब्त गाड़ियां धू-धू कर जल उठीं। आग की लपटों ने देखते ही देखते कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत जब्त वाहनों से हुई और तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। धुएं का गुबार इतना घना था कि कुछ देर के लिए आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ। हालांकि, इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग लगने का कारण क्या था।

CG News : पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हो सकता है, वहीं स्थानीय स्तर पर आगजनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि इस रहस्यमयी घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire