Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खाना बनाने के दौरान ट्रक में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी...

प्रशासन इस आग लगने की घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।

CG News : खाना बनाने के दौरान ट्रक में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी...
X

CG News : रायगढ़। शहर के कबीर चौक, उड़ीसा रोड पर स्थित एक प्राइवेट गोदाम में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। गुड़ खाली करने आए ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब खाना बनाने के दौरान 5 लीटर का एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे ट्रक में भीषण आग फैल गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG News : स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड और जूटमिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन इस आग लगने की घटना के कारणों की जांच में जुट गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire