Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राइस मिल में लगी भीषण आग, बारदानों और धान में लगी लपटों से क्षेत्र हुआ धुआं-धुआं, 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया काबू

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन राइस मिल में रखे बारदानों और धान को भारी नुकसान पहुंचा है।

CG News : राइस मिल में लगी भीषण आग, बारदानों और धान में लगी लपटों से क्षेत्र हुआ धुआं-धुआं, 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया काबू
X

CG News : दुर्ग। जिले के मुरमुंदा क्षेत्र में स्थित श्री गंगा पैड़ी प्रोसेस राइस मिल में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बारदानों और धान तक पहुंच गई, जिससे पूरा इलाका धुएं से भर गया। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मिल को भारी नुकसान होने की आशंका है।

CG News : जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर में श्री गंगा पैड़ी प्रोसेस राइस मिल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर रवाना की गईं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग बारदानों और धान के भंडार तक फैल चुकी थी, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। आग की लपटों और घने धुएं ने दमकल कर्मियों के लिए चुनौतियां बढ़ा दीं। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मेहनत की।

CG News : शुरुआत में दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों से काम शुरू किया गया, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त मदद के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट से एक और फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलाई गई। कुल छह फायर ब्रिगेड गाड़ियों और कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। समय रहते कार्रवाई के कारण आग को और फैलने से रोका जा सका। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन राइस मिल में रखे बारदानों और धान को भारी नुकसान पहुंचा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire