Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित परिवार का हुआ सर्वनाश...

पूरे गोदाम में धुआं भर गया और अंदर फंसे लोगों का दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

CG News : पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित परिवार का हुआ सर्वनाश...
X

CG News : बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में एक पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग से पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि गोदरमना में स्थित एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पूरे गोदाम में धुआं भर गया और अंदर फंसे लोगों का दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।

CG News : मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने तीन बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

CG News : इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पटाखा गोदाम में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभवतः शॉर्ट सर्किट या लापरवाही के कारण ऐसा हुआ होगा। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire