Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : खुशियों का घर बदला मातम में, ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

CG News : खुशियों का घर बदला मातम में, ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
X

CG News : कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक हीरामणि साहू 80 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि हीरामणि साहू रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेन अचानक वहां पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, घर में हाल ही में शादी समारोह संपन्न हुआ था और परिवार अभी भी जश्न के माहौल में था। लेकिन सुबह आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। खुशियों से गूंज रहा घर अचानक मातम में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire