Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इजराइल में 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपए

विदेश में रोजगार का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इजराइल में 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपए
X

CG News : रायपुर/गरियाबंद। विदेश में रोजगार का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ आकर्षक वेतन मिलेगा, बल्कि रहने, खाने और मेडिकल सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गरियाबंद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह भर्ती National Skill Development Corporation (NSDC) के माध्यम से की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती तौर पर दो वर्ष के अनुबंध पर नियुक्त किया जाएगा, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

2 लाख तक मासिक वेतन और कई सुविधाएं-

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह लगभग 2 लाख रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा आवास, भोजन और चिकित्सा बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मचारियों को सालाना 16 दिनों का अवकाश, 9 राष्ट्रीय अवकाश तथा सप्ताह में छह दिन कार्य करने की व्यवस्था रहेगी।


कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है।

ऐसे होगा चयन-

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुलिस सत्यापन और इजराइली नियोक्ता द्वारा वीडियो इंटरव्यू शामिल हैं। अंतिम चयन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का किया जाएगा।

ऑनलाइन करें आवेदन-

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने युवाओं से भर्ती के नाम पर सक्रिय दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील भी की है। विदेश में बेहतर आय और करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire