Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : परेशान किसान ने मौत को लगाया गले, खेत के पेड़ पर लटकी मिली लाश, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG News : परेशान किसान ने मौत को लगाया गले, खेत के पेड़ पर लटकी मिली लाश, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश...
X

CG News : महासमुंद। जिले के ग्राम सिघनपुर में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक किसान पूरन निषाद 50 वर्ष की लाश उसके खेत में लगे नीम के पेड़ से लटकी हुई मिली। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली कटौती के कारण खेत की फसल बर्बाद हो गई थी, जिससे वह गहरे तनाव में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

CG News : मृतक के बेटे तुलेश्वर निषाद ने बताया कि उनके पिता ने झलप स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी बैंक से डेढ़ लाख रुपये का केसीसी कर्ज लिया था। इसके अलावा, साहूकारों से भी लगभग डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। तुलेश्वर ने कहा पिताजी खेती-बाड़ी को लेकर बहुत परेशान थे। खेत में बोरवेल खुदवाए थे, लेकिन बिजली कटौती के कारण पानी नहीं मिल पाया और फसल सूख गई। घर में कोई झगड़े वाली बात नहीं थी।

CG News : उन्होंने आगे बताया कि गांव में छह से आठ घंटे की बिजली कटौती होती है और कई बार ऑपरेटर के सो जाने के कारण रात भर बिजली नहीं आती। इससे खेत में लगी फसल को भारी नुकसान हुआ, जिसके कारण पूरन निषाद गहरे तनाव में चले गए। इस घटना पर कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने बिजली विभाग और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा, बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

CG News : हमने बार-बार धरना-प्रदर्शन करके उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुध नहीं हुई। यही वजह है कि किसान पूरन निषाद ने आत्महत्या कर ली। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने कहा कि बिजली कटौती के कारण ही किसान ने आत्महत्या की है, यह कहना अभी मुश्किल है। उन्होंने एसडीएम और थानेदार को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire