Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ छात्रा बेहोश मिली, पुलिस मामले की जांच में जुटी...
घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी दर्री समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं

CG News : कोरबा। जिले के हरदीबाजार गांव से एक चौकानें वाली घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय छात्रा स्कूल ड्रेस में खून से लथपत बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा, जो स्कूल जाने के बाद घर नहीं पहुँची थी। ग्रामीणों ने देखा और तुरंत परिजनों को सूचित किया।
CG News : बता दें कि ग्रामीणों ने जब छात्रा को बेहोश पाया, तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्रा का शव पानी की टंकी के नीचे मिला और उसकी शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने 80 फीट ऊँची पानी की टंकी से छलांग लगाई हो। छात्रा के पिता ने इस घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।
CG News : घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी दर्री समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा की चप्पल और पैरों के निशान भी बरामद किए हैं, जो मामले की गंभीरता को और बढ़ाते हैं। छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अब यह देखना है कि पुलिस इस मामले की तह में कितनी जल्दी पहुँच पाती है और सच्चाई का पर्दाफाश कर पाती है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


