Create your Account
CG News : 8 करोड़ की ठगी, फ्लोरा मैक्स का जाल जांजगीर में भी, ब्रांच मैनेजर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 30 Nov, 2024
पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोग प्रभावित हो सकते हैं और मामले की जांच जारी है।
CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी द्वारा 8 करोड़ रुपए की ठगी की वारदात सामने आई है। इस ठगी के तहत करीब 2700 लोगों को 30-30 हजार रुपए का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। जांजगीर पुलिस ने मामले में कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
CG News : बता दें कि पीड़ित नीरा साहू की शिकायत पर चांपा थाना में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कोरबा निवासी ईश्वर दास महंत, जांजगीर-चांपा के संतोष दास मानिकपुरी और सक्ती के गोपी किशन सुखसारथी को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने पूछताछ में अपनी अपराधी गतिविधियों को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने करीब 10 लाख रुपए प्रत्येक से प्राप्त किए थे। पुलिस ने उनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, लैपटॉप, नोट गिनने की मशीन और प्रचार सामग्री भी बरामद की है।
CG News : ठगी का तरीका-
ठगी का तरीका बेहद चतुर था। आरोपियों ने फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के तहत एक व्यवसायिक स्कीम का प्रचार किया था, जिसमें वे सदस्य से 30-30 हजार रुपए जमा कराते थे और उन्हें हर महीने 2700 रुपए देने का वादा करते थे। इसके अलावा, सदस्य को 35000 रुपए का सामान भी दिया जाता था, जिसे बेचकर फिर से कंपनी में पैसा जमा किया जाता था। लेकिन कुछ समय बाद कंपनी ने वादा किया हुआ पैसा देना बंद कर दिया और सभी आरोपी फरार हो गए।
CG News : साक्ष्य संकलन और गिरफ्तारी-
इस मामले में पहले ही कोरबा पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर अखिलेश सिंह और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। अब जांजगीर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस की अपील जांजगीर-चांपा पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे धोखाधड़ी स्कीम्स से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोग प्रभावित हो सकते हैं और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 3. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

