Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : चेकिंग के दौरान कार से मिली 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी, 5 गिरफ्तार

मामले के सामने आने के बाद साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

CG News : चेकिंग के दौरान कार से मिली 760 मोबाइल और 95 किलो चांदी, 5 गिरफ्तार
X

CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ओमनी कार से भारी मात्रा में मोबाइल फोन और करीब 95 किलो चांदी बरामद करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद साइबर अपराध से जुड़े बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध ओमनी कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 110 स्मार्टफोन, 650 कीपैड मोबाइल और 95.500 किलोग्राम चांदी की पायल बरामद की गई। साथ ही परिवहन में इस्तेमाल की जा रही ओमनी कार को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोबाइल फोन का उपयोग साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों में करते थे। पुलिस को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि मोबाइल फोन और चांदी कहां से लाई गई थी तथा किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire