Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : 7 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी प्रचार सामग्री बरामद...
ये नक्सली बीते 5-6 सालों से माओवादी संगठन के लिए काम कर रहे थे।

CG News : बीजापुर। जिले के नेलसनार और मिरतुर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला नक्सली भी शामिल है।
CG News : नेलसनार थाना पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान बांगापाल डोंगरीपारा के जंगल से 5 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, विद्युत वायर, पेंसिल सेल और दवाइयां बरामद की गईं। ये नक्सली बीते 5-6 सालों से माओवादी संगठन के लिए काम कर रहे थे।
CG News : इसी तरह मिरतुर थाना पुलिस ने चेरली विजगुफा के जंगल से 2 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटीन स्टिक, पेंसिल सेल और इलेक्ट्रिक वायर जैसे खतरनाक विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


