Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : स्कूल जाने की तैयारी कर रही 6वीं की छात्रा की करंट से मौत, पुलिस जांच में जुटी...

परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News : स्कूल जाने की तैयारी कर रही 6वीं की छात्रा की करंट से मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कोरबा। जिले के सर्वमंगला नगर में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें कक्षा 6 की 12 वर्षीय छात्रा भूमि निषाद की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब भूमि स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी और कमरे की लाइट बंद करने गई। स्विच दबाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि घटना सर्वमंगला नगर के बरेठ मोहल्ले में हुई। भूमि निषाद, जो कर्म भारती स्कूल में कक्षा 6 की छात्रा थी, सुबह रोज की तरह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। अपने बिस्तर को ठीक करने के बाद वह कमरे की लाइट बंद करने के लिए स्विच के पास गई। जैसे ही उसने स्विच दबाया, वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी जोरदार चीख सुनकर परिजन तुरंत कमरे में दौड़े और किसी तरह उसे करंट से अलग किया। भूमि के पिता गोपाल निषाद ने बताया कि उसकी चीख सुनकर हम दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हम उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सर्वमंगला नगर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसा विद्युत स्विच या वायरिंग में खराबी के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और घर की विद्युत व्यवस्था की जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire