Create your Account
CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आईं 6 महिलाएं, 2 की मौत
- Rohit banchhor
- 20 Aug, 2025
इस दुखद हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
CG News : बिलासपुर। जिले के बिल्हा क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ग्राम कुंगापाली में खेत से काम कर लौट रहीं 6 महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इस दुखद हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मृतक महिलाओं की पहचान 33 वर्षीय सौम्या नेती और 45 वर्षीय सुरेखा नेती के रूप में हुई है। घायल महिलाओं में दरसबाई कोर्रम, गीताबाई गोड, कुंवरमती और पार्वती यादव शामिल हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही गांववाले और बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जबकि मृतक महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 2. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 3. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 4. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

