Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : महिला समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, 5 किलो का IED और हथियार बरामद
- Rohit banchhor
- 11 Oct, 2025
डी.आर.जी. और सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और महिला समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
CG News : दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों की सतर्कता और तत्परता के चलते माओवादियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर विफल हो गए। मंगनार रोड के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर हमराह थाना बारसूर, डी.आर.जी. और सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और महिला समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
इस गिरफ्तारी में प्रमुख नाम है अनिल उर्फ कचनू सलाम, जो पहले भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आगजनी और IED विस्फोट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। उसके साथ पकड़े गए अन्य आरोपी हैं जमुना उर्फ जयमती मंडावी, सन्नु राम कश्यप, मनीष कश्यप, हरि राम कश्यप और सुलाराम कश्यप। जांच के दौरान उनके कब्जे से 5 किलो का प्रेशर IED (जिंदा), फावड़ा, सबल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।
नक्सलियों ने बताया कि उनका मकसद मंगनार रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाना था। बरामद IED को सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय कर दिया गया। थाना बारसूर में गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 61(2)(क), 190, 191(2) BNS और 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP Breaking: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
- 2. UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें
- 3. Share Market 08 June: मिडिल-ईस्ट की जंग में शेयर मार्केट क्रैश, 800 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 286 अंक फिसला
- 4. FSSAI की बड़ी कार्रवाई, भ्रामक लेबल और दावों पर 8 फूड कंपनियों को नोटिस जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

