Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: मुंगेली कुसुम प्लांट हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित, 15 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

CG News: मुंगेली कुसुम प्लांट हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम गठित, 15 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट
X

CG News: मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले स्थित कुसुम स्टील प्लांट में हुए हादसे की जांच के लिए 6 सदस्यीय एक जांच टीम का गठन किया गया है। इस टीम की अगुवाई सरगांव थाना प्रभारी संतोष शर्मा करेंगे, और यह टीम 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच के दौरान टीम को अन्य कार्यों से मुक्त किया गया है, और इसकी पुलिसीय जांच उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल की निगरानी में होगी।

CG News: 9 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर स्थित कुसुम स्टील प्लांट में एक बड़ी घटना घटी थी, जब चिमनी फिट करने के दौरान वह गिर गई और कई मजदूर इसके नीचे दब गए। हादसे में दबे मजदूरों की संख्या काफी अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसमें प्लांट इंचार्ज अमित केड़िया, ऑपरेशन मैनेजर अनिल प्रसाद और अन्य अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire