Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नाराज होकर बाथरूम में छुपा था 5 साल का बच्चा, डेढ़ घंटे के भीतर आरपीएफ ने मां से मिलाया...

बालक की तलाश में तत्काल हरकत में ही पुलिस ने राजनंदगांव आरपीएफ को बालक का फोटो भेजा।

CG News : नाराज होकर बाथरूम में छुपा था 5 साल का बच्चा, डेढ़ घंटे के भीतर आरपीएफ ने मां से मिलाया...
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक 5 साल का बालक ट्रेन में अपनी मां से बिछड़ गया था। रविवार की सुबह लगभग 9:00 पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में 5 वर्षीय एक बालक अपने परिवार से बिछड़ गया। जिसकी सूचना राजनांदगांव रेलवे सुरक्षा बल को मिलने के बाद उसे ट्रेन में ढूंढ कर डेढ़ घंटे के भीतर ही उसके परिजनों से मिलाया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से डोंगरगढ़ जाने के लिए गुम बालक आहिर राजपूत अपने परिजनों के साथ पुरी- अहमदाबाद एक्सप्रेस में सवार हो गया।

CG News : इस दौरान गलत ट्रेन में चढ़ने की वजह से टीसी ने उन्हें दुर्ग रेलवे स्टेशन में ही उतार दिया। तभी उनका बालक पुरी- अहमदाबाद एक्सप्रेस के बाथरूम में छूट गया और ट्रेन चल पड़ी, जिसके बाद परिजनों ने रेलवे पुलिस को बालक के छूटने की सूचना दी। बालक की तलाश में तत्काल हरकत में ही पुलिस ने राजनंदगांव आरपीएफ को बालक का फोटो भेजा।

CG News : इस दौरान ट्रेन के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने स्टेशन मैनेजर के सहयोग से गाड़ी को कुछ देर रेलवे स्टेशन पर रुकवाया और गुम बालाक की तलाश की, तभी बालक उन्हें ट्रेन के भीतर ही मिला, जिसे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में उतरकर उसके परिजनों को सूचित किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire