Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आंगनबाड़ी केंद्र की 5 महिला कर्मियों को नौकरी से हटाया, जानें क्या है वजह...

यह कदम उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में गंभीर लापरवाही के कारण उठाया गया है।

CG News : आंगनबाड़ी केंद्र की 5 महिला कर्मियों को नौकरी से हटाया, जानें क्या है वजह...
X

CG News : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की 1 कार्यकर्ता और 4 सहायिकाओं को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कदम उनके लंबे समय से अनुपस्थित रहने और कार्य में गंभीर लापरवाही के कारण उठाया गया है।

CG News : बगीचा जनपद पंचायत के सीईओ और परियोजना प्रशासक प्रमोद सिंग ने बताया कि इन कर्मचारियों के खिलाफ लंबे समय से ड्यूटी पर उपस्थित न रहने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच की गई और दोषी पाए जाने पर विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया। शिकायतों की जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहे और लंबे समय तक ड्यूटी से गैरहाजिर रहे।

CG News : इनकी अनुपस्थिति के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जांच के बाद दोषी कर्मचारियों को सेवा से हटाने का आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के साथ ही इन कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire