Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छठी कार्यक्रम में भोजन खाने से 5 ग्रामीणों की मौत, कई बीमार

सूचना मिलते ही नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

CG News : छठी कार्यक्रम में भोजन खाने से 5 ग्रामीणों की मौत, कई बीमार
X

CG News : नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में छठी कार्यक्रम में भोजन के बाद फूड प्वॉइज़निंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज जारी है। दुर्गम इलाके में होने के कारण, भैरमगढ़ से भी विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया और एक गंभीर मरीज को भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire