Create your Account
CG News : हिरण का शिकार कर रहे पिकनिक मना रहे 5 गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी...
CG News : बस्तर। बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क में वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरण का शिकार कर पिकनिक मना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी कोटमसर गांव के रहने वाले हैं, जिन्होंने नजदीकी जंगल में हिरण का शिकार किया था। शिकार किए गए हिरण का वजन लगभग 15 किलो था, जिसे आरोपियों ने 17 अलग-अलग हिस्सों में बांटकर पिकनिक मनाने की योजना बनाई थी।
CG News : इसी दौरान वन विभाग की टीम को इस शिकार की सूचना मिली और उन्होंने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान कई आरोपी भाग खड़े हुए, लेकिन वन विभाग ने घटनास्थल से हिरण के शरीर के कई हिस्से बरामद किए। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, और बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला कांगेर नेशनल पार्क में लंबे समय बाद सामने आया है, जहां ग्रामीणों द्वारा शिकार की घटना हुई है।
CG News : जानकारी के अनुसार, कांगेर नेशनल पार्क के डियर पार्क में घायल हिरण और अन्य जानवरों को रखा जाता है, और जब ये जानवर स्वस्थ हो जाते हैं, तो उन्हें फिर से जंगल में छोड़ दिया जाता है। माना जा रहा है कि डियर पार्क से छोड़े गए किसी हिरण का ही शिकार आरोपियों ने किया है। गौरतलब है कि हाल ही में कांगेर नेशनल पार्क के डुमरारास क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा इको टूरिज्म के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार मिला था, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है।
Related Posts
More News:
- 1. parliament monsoon session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
- 2. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 3. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 4. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

