Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : तालाब में नहाने गए थे 5 बच्चे, डूबने से दो की हुई मौत...
पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : सूरजपुर। जिले के ग्राम कुरुवा में अचानक तालाब में नहाने गए 5 बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची विश्रामपुर थाना पुलिस के टीम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CG News : बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब तालाब में नहाने पांच बच्चे गए हुए थे। उनमें से एक 7 साल की बच्ची एवं एक 5 वर्षीय बच्चा डूब गए। डूबे बच्चे एक ही परिवार के थे जो गहरे पानी में नहाते वक्त चले गए जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। बच्चों को डूबते देख बाकी बच्चे वहां से भागकर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचकर उनको निकाल पाते तब तक दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
CG News : गांव के लोगों द्वारा दोनों बच्चों को निकाला गया। शव मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रेम नगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


