Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कौशल परीक्षा के उत्तर पुस्तिका में हेराफेरी करने वाले 5 गिरफ्तार...

चयन समिति ने इस अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच की और मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

CG News : कौशल परीक्षा के उत्तर पुस्तिका में हेराफेरी करने वाले 5 गिरफ्तार...
X
CG News : दंतेवाड़ा। जिले के कुटुंब न्यायालय में सहायक ग्रेड-03 और स्टेनोग्राफर पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित कौशल परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


CG News : बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब 14 सितंबर 2024 को आयोजित कौशल परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गई। जांच में पाया गया कि सहायक ग्रेड-03 के उम्मीदवार दीपक कुमार देवांगन, कु. प्रीति नेताम, कु. सावित्री अलेन्द्र और स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार विनोद कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उत्तर पुस्तिकाओं में अवैध रूप से बदलाव किए और फर्जी हस्ताक्षर किए। इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी तुरंत निरस्त कर दी गई।


CG News : चयन समिति ने इस अनियमितता की गंभीरता को देखते हुए आंतरिक जांच की और मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 61, 318, 334, 336, 338, 340 बीएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। वहीं मामले में सभी को गिरफ्तार किया। इसमें जिला न्यायालय का रीडर पुनम चंद यादव, चौंकिदार गणेश राम मरकाम और तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। सभी आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire