Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जिला अस्पताल के 47 डॉक्टरों को मिली नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...

सिविल सर्जन ने जुलाई, अगस्त और सितंबर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस के रिकॉर्ड की जांच के बाद नोटिस जारी किए।

CG News : जिला अस्पताल के 47 डॉक्टरों को मिली नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...
X
CG News : बिलासपुर। जिला अस्पताल और मातृ-शिशु अस्पताल में कार्यरत 47 डॉक्टरों को सुबह की पाली में देर से आने और शाम को अनुपस्थित रहने के कारण नोटिस थमाए गए हैं। यह नोटिस जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता की ओर से जारी किया गया है, जिसमें डॉक्टरों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।


CG News : बता दें कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर उठे विवाद ने अस्पताल के प्रशासनिक ढांचे में और तनाव पैदा कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही है, जिसके चलते दोनों पक्षों ने कलेक्टर से कई बार एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें भी की हैं। डॉ. गुप्ता का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उन्हें कड़ाई बरतनी पड़ रही है।


CG News : सिविल सर्जन ने जुलाई, अगस्त और सितंबर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस के रिकॉर्ड की जांच के बाद नोटिस जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे डॉक्टर जिनका काम में देरी से पहुंचना और अनुपस्थिति लगातार बनी हुई है, उन्हें जवाब देने के लिए कहा गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire