Breaking News
:

CG News : SBI बैंक के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार, मृतक खातों से लाखों की फर्जीवाड़ा करने का आरोप...

CG News

यह मामला तब सामने आया जब खाताधारकों के परिजनों को इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CG News : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मृतकों के सालों से बंद पड़े खातों को फर्जी तरीके से एक्टिवेट करके लाखों रुपये की हेराफेरी की। यह मामला तब सामने आया जब खाताधारकों के परिजनों को इस धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


CG News : बता दें कि घटना बोड़ला SBI बैंक की शाखा से जुड़ी हुई है, जहां चार अधिकारियों ने मृतकों के खातों को चालाकी से फिर से सक्रिय कर दिया था। इसके बाद, इन खातों से बड़ी राशि निकाल ली गई। आरोपितों ने यह कार्य बहुत सालों से बंद पड़े खातों के साथ किया, जिन्हें आरबीआई के पास ट्रांसफर कर दिया जाता था। लेकिन बैंक के अधिकारियों ने इन खातों को फिर से एक्टिवेट कर इनकी राशि निकाल ली।


CG News : यह धोखाधड़ी तब खुली जब खाताधारकों के परिजनों ने कई साल बाद बैंक जाकर अपनी जानकारी ली और पाया कि उनके रिश्तेदारों के खातों से राशि निकाल ली गई थी। जैसे ही परिजनों को यह बात पता चली, उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तफ्तीश की और यह पाया कि यह पूरी योजना लंबे समय से चल रही थी, और बैंक अधिकारी ऐसे कई खातों से राशि निकालते रहे हैं जिनकी मूल खातेदारों ने कभी भी जांच नहीं की।


CG News : मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कई और खातों से राशि आहरित की गई है। अधिकारी इस मामले में और गहरी जांच कर रहे हैं।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us