Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : दुर्लभ पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद...

इसकी कीमत करोड़ों रुपए में होने के कारण भी पेंगोलिन की तस्करी जमकर की जाती है।

CG News : दुर्लभ पैंगोलिन की तस्करी करने वाले 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद...
X
CG News : महासमुंद। जिले में वन विभाग के टीम ने मुखबिर की सूचना पर उड़ीसा बॉर्डर पर घेराबंदी कर पैंगोलिन की तस्करी करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों के पास मौजूद जूट के थैले से एक जीवित पैंगोलिन को बरामद किया है, जिसे यह तस्कर ओडिशा से पकड़ कर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे।


CG News : बता दें कि पैंगोलिन एक संरक्षित वन्य प्राणी है, जिसकी तस्करी और व्यापार कानूनन अपराध है। वन विभाग ने पैंगोलिन को अपने कब्जे में लेकर चारों को हिरासत में लिया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 2 मोटर सायकल भी जब्त की गई है।


CG News : पैंगोलिन की तस्करी दुनिया में सबसे ज्यादा
गौरतलब है कि पैंगोलिन नेपाल, श्रीलंका, भूटान और भारत के पहाड़ी और हल्के मैदानी क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत में इसे सल्लू सांप भी कहा जाता है। यह एक विलुप्त दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो ज्यादातर एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए में होने के कारण भी पेंगोलिन की तस्करी जमकर की जाती है। खासतौर पर इसकी डिमांड चीन में सबसे ज्यादा है, जो दवाई बनाने में पैंगोलिन के खाल और मांस का इस्तेमाल करते हैं। पैंगोलिन धरती पर लगभग 60 मिलियन सालों से महज चीटियां खाकर अपना जीवनयापन करता आ रहा है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire