Create your Account
CG News : एक लाख के इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 खूंखार नक्सली गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करने की घटना में थे शामिल
- Rohit banchhor
- 10 Aug, 2024
CG News : बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई
CG News : बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बासागुड़ा और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए माओवादियों में एक लाख रुपये का इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष मिड़ियाम लच्छू भी शामिल है।
CG News : गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे से 1-1 नग धनुष और 2-2 नग तीर बरामद किए गए हैं। ये माओवादी 3 जून 2024 को पुतकेल कैंप में फायरिंग करने और 11 दिसंबर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।

CG News : गिरफ्तार माओवादियों में मिड़ियाम लच्छू 50 वर्ष डीएकेएमएस अध्यक्ष, एक लाख का इनामी, वर्ष 2009 से सक्रिय, उईका लक्कू 45 वर्ष मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय, सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश मिड़ियाम 35 वर्ष पार्टी सदस्य, जिला बीजापुर, वर्ष 2009 से सक्रिय व मिड़ियाम कमला शर्मिला ऊर्फ सोमे उईके 30 वर्ष पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय।
CG News : गिरफ्तार किए गए माओवादियों को थाना बासागुड़ा में कानूनी कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफलता को सुरक्षा बलों की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Suspend : फर्जी मान्यता और घोटाले पर गिरी गाज, नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सस्पेंड
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार बाइक खड़ी टैंकर में जा घुसी, युवक की हुई मौत
- 3. Char Dham Yatra 2026 Start: चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट आज खुलेंगे, केदारनाथ डोली रवाना
- 4. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

