Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम

पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

CG News : तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, गांव में छाया मातम
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं, जो अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे। इनमें एक भाई-बहन की जोड़ी भी थी। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि यह हादसा उस समय हुआ जब चार बच्चे, जिनकी उम्र 5 से 8 साल के बीच थी, गांव के पास स्थित एक तालाब में नहाने गए थे। बताया जाता है कि बच्चे खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बच्चों की जान जा चुकी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire