Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 10 जवानों की हत्या कर लूटी गई 303 राइफल बरामद, 33 साल बाद पुलिस को मिली अहम जानकारी...

इस घटना को लेकर नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

CG News : 10 जवानों की हत्या कर लूटी गई 303 राइफल बरामद, 33 साल बाद पुलिस को मिली अहम जानकारी...
X

CG News : बस्तर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस फोर्स ने 1991 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा लूटी गई थ्री नॉट थ्री (303) राइफल बरामद की है। यह राइफल 33 साल पहले जवानों पर हुए एक हमले में लूटी गई थी, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे। इस घटना को लेकर नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

CG News : बताया जा रहा है कि 1991 में गढ़चिरौली के तुमारगुंडा इलाके में माओवादियों ने एक घातक हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में लैंडमाइंस के धमाके के बाद जवानों को एंबुश में फंसा लिया गया था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए थे और 12 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस हमले के बाद नक्सलियों ने जवानों से 18 थ्री नॉट थ्री राइफल लूट ली थीं।

CG News : अबूझमाड़ मुठभेड़ में मिली सफलता-

हाल ही में, 12 दिसंबर 2024 को दक्षिण अबूझमाड़ के कालाहाजा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने सात नक्सलियों को मार गिराया और मौके से थ्री नॉट थ्री राइफलों समेत कई अन्य हथियार बरामद किए थे। इसके बाद नारायणपुर पुलिस ने इन हथियारों की हिस्ट्री की जांच शुरू की और पाया कि इनमें से एक राइफल वही है, जो 1991 में गढ़चिरौली के हमले में लूटी गई थी।

CG News : नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी-

इस महत्वपूर्ण बरामदी के बाद, पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह सफलता नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन की एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire