Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका

NCA कैंप

CG News: NCA कैंप के लिए सेलेक्ट हुए छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर, हाई लेवल ट्रेनिंग का मिलेगा मौका
X

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) द्वारा आयोजित अंडर-16 (मेंस) एलीट और हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए हुआ है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी द्वारा किया गया है।

CG News: हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए अर्शवीर सिंह भाटिया को चुना गया है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 18 मई 2026 से 13 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को हाई लेवल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

CG News: वहीं, अंडर-16 एलीट कैंप के लिए दो अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतीक गंधर्व को देहरादून और अरहम नाहर को अनंतपुर में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण मिलेगा। यह एलीट कैंप 11 मई से 6 जून 2026 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

CG News: इन कैंपों में खिलाड़ियों को बीसीसीआई के अनुभवी कोचिंग स्टाफ की निगरानी में तकनीकी, फिटनेस और फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे उनके खेल कौशल में निखार आएगा और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए इनका सिलेक्शन बड़ी उपलब्धि है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire