Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खाई में डूबने से 3 साल की मासूम की गई जान, परिवार में पसरा मातम

शादी के 9 साल बाद मन्नतों से मिला यह इकलौता बेटा परिवार का चिराग था, जिसके बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CG News : खाई में डूबने से 3 साल की मासूम की गई जान, परिवार में पसरा मातम
X

CG News : गरियाबंद। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने देवभोग क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अवैध खनन के लिए खोदी गई खाई में डूबने से 3 साल के मासूम सचिन की मौत हो गई। शादी के 9 साल बाद मन्नतों से मिला यह इकलौता बेटा परिवार का चिराग था, जिसके बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बता दें कि यह दुखद घटना देवभोग थाना क्षेत्र के धौराकोट गांव में हुई। डोकरेल नाला के किनारे बसे सुरेंद्र नागेश का 3 साल का बेटा सचिन शाम को घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया, लेकिन जब वह खेत के पास बनी खाई तक पहुंचे, तो सचिन का शव पानी में तैरता मिला। उसे तुरंत निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस खाई में सचिन की जान गई, वह गिट्टी और बोल्डर के लिए अवैध खनन के कारण बनी थी। ग्रामीण इलाकों में पथरीली जमीन से पत्थर निकालकर सस्ते दामों पर बेचने का गोरखधंधा चल रहा है। कदलीमूड़ा, धीगियामूड़ा, मोखागूड़ा और कुम्हड़ाई जैसे गांवों में ऐसी खाइयां आम हैं, जो बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरा बन रही हैं।

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire