Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : 3 सचिवों पर गिरी गाज, निर्माण कार्यों में लापरवाही बनी निलंबन की वजह...

निलंबन अवधि के दौरान तीनों सचिवों को नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

CG News : 3 सचिवों पर गिरी गाज, निर्माण कार्यों में लापरवाही बनी निलंबन की वजह...
X

CG News : सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने निर्माण कार्यों में अनियमितता और लापरवाही के आरोप में तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है।

CG News : निलंबित सचिवों में ग्राम देवसागर के सुबेन नवनीत, ग्राम सिंघीचुवा के सोनाऊ राम साहू और ग्राम मुड़पार स के संतोष कुमार साहू शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान तीनों सचिवों को नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire