Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
CG News : जिला सहकारी बैंक के 29 कर्मचारी बर्खास्त, स्टाफ कमेटी का फैसला, जानें क्या है वजह
- Rohit banchhor
- 12 Aug, 2025
यह कार्रवाई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद की गई है।
CG News : बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बिलासपुर ने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण 29 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय बैंक की स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में 1 शाखा प्रबंधक, 4 सहायक लेखापाल, 8 पर्यवेक्षक, 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधक शामिल हैं। यह कार्रवाई हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद की गई है।
भर्ती में गड़बड़ी का मामला-
जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर पंकज तिवारी सहित 29 कर्मचारियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका (पिटीशन क्रमांक 3346/2020) दायर की थी। इसके खिलाफ बैंक ने रिट अपील (प्रकरण क्रमांक 307/2025) दायर की। हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत बैंक को आदेश प्राप्ति की तारीख से विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के परिप्रेक्ष्य में बैंक ने स्टाफ कमेटी की बैठक बुलाई और कार्रवाई को अंतिम रूप दिया।

जांच और बर्खास्तगी की प्रक्रिया-
बैंक के सीईओ ने चार वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों की एक जांच टीम गठित की, जिसे निर्धारित समय में जांच पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच के दौरान सभी 29 कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुनवाई की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टाफ कमेटी ने सर्वसम्मति से इन कर्मचारियों को पुनः सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।
सुप्रीम कोर्ट में खारिज हुई याचिका-
बर्खास्त कर्मचारियों ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन 12 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही बैंक ने भविष्य में किसी भी कानूनी चुनौती से बचने के लिए हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : दुर्गा महाविद्यालय में 10 फरवरी को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
- 2. Budget 2026 Live: कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, इनकम टैक्स में बड़ी राहत, यहां देखें प्रमुख बजट घोषणाएं
- 3. UP News : पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? मुख्यमंत्री योगी का हाफ एनकाउंटर पर बड़ा बयान, हाई कोर्ट ने उठाया था सवाल
- 4. Raipur City News : नवा रायपुर का सफर होगा आसान, अगले 6 महीने में दौड़ेंगी 40 हाईटेक ई-बसें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

