Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: कोण्डागांव में 25वें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

CG News: कोण्डागांव में 25वें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
X

CG News: कोण्डागांव: कोण्डागांव के स्टेडियम ग्राउंड में 25वें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। कोंडागांव के आयोजित यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख संभागों - बस्तर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बिलासपुर - से आए 800 से अधिक स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मेजबानी कर रही है। खिलाड़ियों में उत्साह देखते ही बन रहा था, जो अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेताब हैं।

CG News: इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी, मलखंब और फुटबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, बल्कि वे एक-दूसरे से मिलकर खेल भावना को भी मजबूत कर सकेंगे।

CG News: विधायक लता उसेंडी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम वर्क सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजकों की सराहना की। यह आयोजन कोंडागांव के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो प्रदेश भर के खिलाड़ियों को एक मंच पर ला रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire