Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : निरीक्षण के दौरान 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश...
- Rohit banchhor
- 17 Jan, 2025
कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य प्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी।
CG News : बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के लिए बलौदाबाजार जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 21 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित या देर से पहुंचे पाए गए।
CG News : निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, जिनमें अतिरिक्त सीईओ योगेश वर्मा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी शत्रुहन ध्रुव और पीओ मनरेगा अविनाश पैकरा शामिल हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक आर.के. शर्मा और चार अन्य कर्मचारियों को नोटिस दिया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर भरत लाल के खिलाफ अग्रिम हस्ताक्षर करने की शिकायत मिलने पर उनके 5 दिनों का वेतन काटने का आदेश कलेक्टर ने दिया।
CG News : साथ ही सभी कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि वे कार्यालय समय का पालन करें और सुबह 10 बजे तक अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंजीयक कार्यालय के उप पंजीयक और अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य प्रणाली को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 2. Sunday Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कहा- किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता
- 4. CG News : भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद टर्बाइन सेक्शन में लगी भीषण आग, 7 से ज्यादा कर्मी घायल होने की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

