Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के 21 IAS महाराष्ट्र और झारखंड में करेंगे चुनावी ड्यूटी, इनमें 6 महिला आईएएस भी शामिल

CG News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद अब चुनाव आयोग अगले सप्‍ताह महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रमों

CG News: छत्तीसगढ़ कैडर के 21 IAS महाराष्ट्र और झारखंड में करेंगे चुनावी ड्यूटी, इनमें 6 महिला आईएएस भी शामिल
X
रायपुर। CG News: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद अब चुनाव आयोग अगले सप्‍ताह महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा हो सकता है। ऐसे में चुनाव को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसरों को बुलावा भेजा है, इनमें 6 महिला आईएएस भी शामिल हैं।

CG News: चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लिए चयनित छत्‍तीसगढ़ के 21 आईएएस अफसरों की सूची राज्‍य सरकार को भेज दी है, जिन्हें 16 अक्‍टूबर को विज्ञान भवन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। विज्ञान भवन में अफसरों की ट्रेनिंग होगी। इसी तारीख के आसपास आयोग की तरफ से दोनों राज्‍यों में चुनाव की घोषणा भी हो सकती है।

CG News: जिन 21 अफसरों का नाम चुनाव ड्यूटी के लिए तय किया गया है, उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि उन्हें महाराष्ट्र में मोर्चा संभालना होगा या फिर झारखंड में। बताया जा रहा है कि 16 अक्‍टूबर की ट्रेनिंग के दौरान ही इन अफसरों को बताया जाएगा कि कौन सा अफसर किस राज्‍य में जाएगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire