Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की

हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

CG News : खारून नदी केें जलकुंभी में फंसकर 20 से 25 भैंसों की हुई मौत, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की
X

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में खारून नदी में जलकुंभी के बीच फंसने से 20 से 25 भैंसों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के पठारीडीह स्थित खारून नदी की है। बताया जा रहा है कि मिथुन डेहरी के संचालक मिथुन यदु की भैंसें नदी में उतरी थीं, जहां जलकुंभी के घने जाल में फंसने के कारण एक-एक कर उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों और पशुपालकों ने पठारीडीह-खारून पुल पर धरना देते हुए सड़क जाम कर दी।

सूचना मिलते ही कंडरका चौकी पुलिस, प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रदर्शनकारियों से बातचीत में जुट गईं। ग्रामीण मृत मवेशियों के उचित मुआवजे और घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल चक्काजाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित है और प्रशासन लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire