Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : जगरगुंडा में 2 नक्सली गिरफ्तार, एक पर था 2 लाख का इनाम...
- Rohit banchhor
- 26 May, 2025
2024 में एक ग्रामीण की हत्या के मामले में आरोपित हैं, जिसे नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर मार डाला था।
CG News : सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2 लाख रुपये की इनामी राशि घोषित थी। दोनों नक्सली गोंदपल्ली गांव के निवासी हैं और 2024 में एक ग्रामीण की हत्या के मामले में आरोपित हैं, जिसे नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताकर मार डाला था।
CG News : यह कार्रवाई जगरगुंडा पुलिस, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 165वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दोनों नक्सलियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
CG News : सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि ये नक्सली क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी से नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है ताकि अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा जा सके। यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Income Tax Department Transfer List: आयकर विभाग में थोक ट्रांसफर, सीजी एमपी में बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट
- 2. UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इतने जून तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
- 3. Monsoon arrives in Kerala: केरलम पहुंचा मानसून, बस्तर में प्री मानसून एक्टिविटी शुरु, रायपुर में आसमान पर छाये बादल
- 4. Women’s T20 WC 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से आज होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

