Begin typing your search above and press enter to search.
CG News: शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पु

जांजगीर-चांपा। CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
CG News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात को बुडगहन निवासी दो युवक एक साथ में शराब का सेवन किया और शराब पीने के बाद घर में अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगती हैं। दोनों को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
CG News: आशंका जताई जा रही है कि, जहरीली शराब पीने की वजह दोनों की मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


