Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दहशत फैलाने नक्सल पोस्टर लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

CG News: बलरामपुर जिले के सामरी पाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदाग गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शांति भंग करने और आम जनता के बीच भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से नक्सली बैनर और पोस्टर लगाए

CG News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान दहशत फैलाने नक्सल पोस्टर लगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
X

बलरामपुर। CG News: बलरामपुर जिले के सामरी पाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदाग गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शांति भंग करने और आम जनता के बीच भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से नक्सली बैनर और पोस्टर लगाए जानें वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

CG News: इस मामले में पुलिस ने पीएमजीएसवाई विभाग के सहायक अभियंता की शिकायत पर 4 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज किया और जांच शुरू की। आरोपियों को पकड़ने ने लिए पुलिस ने टीम गठित की। जांच के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो आरोपी इस्लाम अंसारी और आबिद खलीफा को हिरासत में लिया गया है।

CG News: बलरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब दोनों से नक्सली बैनर और पोस्टर के बारे में पूछताछ की तो दोनों पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगे। लेकिन, कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना करना स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News: सामरी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों के पोस्टर बैनर लगाकर दहशत फैलाने के मामले में केस दर्ज कर टीम गठित की गई। स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के बाद आरोपी इस्लाम अंसारी और आबिद खलीफा को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 (1) (3)( 5 ) के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire