Create your Account
CG news : छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती...
- Rohit banchhor
- 12 Feb, 2025
11 फरवरी को तुलारा कोर्राम की बेटी के यहां छठी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
CG News : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक छठी कार्यक्रम में चिकन और मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि ग्राम हंगवा में 11 फरवरी को तुलारा कोर्राम की बेटी के यहां छठी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
CG News : इस दौरान सामूहिक भोज में चिकन और मटन परोसा गया था। अगले दिन कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोगों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। पहले 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में 5 और लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।
CG News : अस्पताल के सिविल सर्जन सी.के. ठाकुर ने बताया कि अंतूराम कोर्राम की हालत गंभीर है और उन्हें ब्लड चढ़ाया जा रहा है। अन्य मरीजों की स्थिति स्थिर है, लेकिन यदि किसी की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें जगदलपुर या रायपुर रेफर किया जा सकता है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
CG News : अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई के मानकों पर सवाल उठाए हैं। भर्ती किए गए मरीजों में सविता, तुमेश्वरी मांडवी, दीपिका, पंचू, अनिल कुमार, सविता मांडवी, अंतू कोर्राम, राजनयी, सारिका कोर्राम, हर्षिता कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सोनई कोर्राम, असिका कोर्राम है।
Related Posts
More News:
- 1. Accident : तेलंगाना के नलगोंडा में भीषण सड़क हादसा : बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत
- 2. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
- 3. CG Crime: मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
- 4. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

