Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
CG News : संजय पार्क में कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, वन विभाग की लापरवाही उजागर
CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर के संजय पार्क में एक भयानक घटना ने वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्क में बाड़े की सुरक्षा में चूक के कारण रात करीब 3 बजे 4-5 आवारा कुत्ते हिरणों पर टूट पड़े, जिससे 15 हिरणों की मौत हो गई। घायल हिरण का इलाज किया गया, लेकिन रविवार सुबह उसकी भी मृत्यु हो गई।
डीएफओ अभिषेक जोगावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद पार्क में जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है, जिसे दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इस गंभीर घटना के बाद संजय पार्क के चार कर्मचारियों—डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह—को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
वन विभाग ने मृत हिरणों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को जलाकर अंतिम संस्कार किया। अधिकारियों का कहना है कि संजय पार्क कोई जू नहीं, बल्कि रेस्क्यू सेंटर है, जहां इलाज के बाद जानवरों को जंगल में छोड़ा जाता है।
यह घटना वन्यजीव सुरक्षा और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। पार्क को जनता के लिए दो से तीन दिनों तक बंद रखा गया है और जांच पूरी होने के बाद लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर
- 2. Big Breaking: राजनांदगांव धर्मांतरण केस में फरार डेविड चाको हिरासत में, धर्मातंरण संशोधन कानून पारित होने बाद पहली बड़ी गिरफ्तारी
- 3. IPL शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, चोंट के चलते ये ऑलराउंडर पुरे सीजन से हो सकता है बाहर
- 4. MP News : धूमधाम से संपन्न हुआ होलीब्रेशन 8.0, रंगों और संगीत से सराबोर हुआ Dastoor Delite
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

