Breaking News
:

CG News : विधानसभा में खास मेहमान बने 140 आत्मसमर्पित नक्सली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- माओवादी अब लोकतंत्र पर जता रहे भरोसा

CG News

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक मोड़ आया है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर मुख्यधारा में लौटने की अपनी खुशी साझा की। यह मुलाकात राज्य में शांति, विकास और विश्वास की बहाली की नई तस्वीर पेश करती है।


CG News : विधानसभा भ्रमण और CM से खुली बातचीत

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा परिसर का दौरा किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनसे आत्मसमर्पण से पहले के जीवन और वर्तमान परिस्थितियों के बारे में विस्तार से बात की। नक्सलियों ने बताया कि पहले वे जंगलों में असुरक्षा और भय के बीच जीते थे, लेकिन अब परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रों में सड़कें, बिजली, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे जीवन आसान हो गया है।


CG News : पहली बार परिवार के साथ मनाई होली

कुछ आत्मसमर्पित नक्सलियों ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने पहली बार होली जैसे त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाया। यह उनके लिए एक नया और बेहद सुखद अनुभव था। उन्होंने कहा कि अब वे समाज का हिस्सा बनकर जीना सीख रहे हैं और पिछले जीवन की हिंसा से पूरी तरह दूर हो चुके हैं।


CG News : CM साय ने कहा- यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों का मुख्यधारा में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत बदलाव नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है। संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा जताकर उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। CM साय ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनके पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।


CG News : नक्सलवाद अब अंतिम चरण में: मोदी-शाह के संकल्प को पूरा करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नक्सलवाद उन्मूलन के संकल्प को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक भी मौजूद रहीं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us