Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : वीडियो कॉल पर बात करते-करते 12वीं की छात्रा ने दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

CG News : वीडियो कॉल पर बात करते-करते 12वीं की छात्रा ने दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी
X

CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, लक्षनपुर गांव निवासी छात्रा घर में अकेली थी। उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच यह घटना हुई बताई जा रही है। जब माता-पिता घर लौटे तो कमरे में बेटी का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार सदमे में आ गया और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के प्रेमी ने खुद सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त छात्रा वीडियो कॉल पर थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

आखिरी समय में किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया, इसे लेकर सभी पहलुओं पर जांच जारी है। ग्रामीणों के अनुसार छात्रा पढ़ाई में सामान्य थी और व्यवहार से भी मिलनसार मानी जाती थी। किसी तरह के तनाव के संकेत भी स्पष्ट नहीं थे। अचानक हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire