Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : रामधेर मज्जी समेत 12 माओवादी का आत्मसमर्पण, सीएम साय ने कहा– नक्सलवाद अब अंत की ओर
- Rohit banchhor
- 08 Dec, 2025
पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने 500 से अधिक माओवादी मारे हैं और 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों को आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी के जरिए मुख्यधारा में लौटाया गया है।
CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CPI (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य और करोड़ों के इनामी रामधेर मज्जी ने अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर राज्य और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता दिलाई। इस अवसर पर आज न्यू सर्किट हाउस, राजनांदगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
सीएम साय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। रामधेर मज्जी और उसके साथी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। रामधेर पर एक करोड़ पांच लाख का इनाम घोषित था। साय ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने 500 से अधिक माओवादी मारे हैं और 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों को आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी के जरिए मुख्यधारा में लौटाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लाभ राज्य को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुसार 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान और रणनीतिक सफलता के चलते नक्सलवाद अब “अंतिम सांसें” ले रहा है।
सीएम ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए प्रदेश में विशेष पुनर्वास नीतियां और योजनाएं लागू करने की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी अरुण देव गौतम, नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा, रेंज IG अभिषेक शांडिल्य समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market 12 जून: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 292 अंकों की छलांग
- 2. North Korea: उत्तर कोरिया पर अमेरिका की सख्ती बढ़ी, कई मेडिकल उपकरणों के निर्यात पर लगाई रोक
- 3. RRB NTPC UG का एडमिट कार्ड जारी: 13 जून की परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- 4. Stock Market June 9: शेयर बाजार मजबूत रिकवरी, Sensex 394 अंक उछला, Nifty 23242 पर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

