Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर दीवार फांदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी और वे खिड़की तोड़कर दीवार फांदते हुए परिसर से बाहर निकल गए।

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, खिड़की तोड़कर दीवार फांदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
X

CG News : अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बुधवार शाम बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालकों के एक साथ फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। तेज बारिश और बिजली गुल होने के बीच अपचारी बालकों ने ऐसा मौका तलाशा कि सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी और वे खिड़की तोड़कर दीवार फांदते हुए परिसर से बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, शाम के समय मौसम खराब होने के कारण परिसर में अंधेरा छा गया था। इसी दौरान बालकों ने सुनियोजित तरीके से खिड़की को क्षतिग्रस्त किया और पीछे की ओर स्थित दीवार पार कर फरार हो गए। जब तक कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली, तब तक सभी 11 बालक परिसर से काफी दूर निकल चुके थे।

हैरानी की बात यह है कि घटना के समय मुख्य प्रवेश द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में अपचारी बालकों का एक साथ भाग निकलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बालकों ने पहले से पूरी योजना तैयार कर रखी थी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का फायदा उठाया।

घटना सामने आते ही संप्रेक्षण गृह प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही विशेष टीमों का गठन किया गया और शहर सहित आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और ग्रामीण मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire