Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: मानसून सत्र में 1,033 सवाल, खेती-किसान-रेत और नकटी मामले में मचेगा हंगामा, थोड़ी ही देर में शुरु होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब तक विधायकों की ओर से 1,033 प्रश्न लगाए जा चुके हैं।

CG News: मानसून सत्र में 1,033 सवाल, खेती-किसान-रेत और नकटी मामले में मचेगा हंगामा, थोड़ी ही देर में शुरु होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होगा। सत्र को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब तक विधायकों की ओर से 1,033 प्रश्न लगाए जा चुके हैं।

CG News: कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी संकट, सड़क निर्माण और मानसून के दौरान व्यवस्थाओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इन मुद्दों को लेकर सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

CG News: कांग्रेस खरीफ सीजन में खाद, बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, धान खरीदी की तैयारियों और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सदन में रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, विस्थापन और विधायक आवास के लिए प्रस्तावित भूमि से जुड़ा विवाद भी विधानसभा के मानसून सत्र में गूंज सकता है।

CG News: बता दें कि नवा रायपुर के सीएम हाउस में मंगलवार शाम 7 बजे से भाजपा विधायक दल की बैठक होगी है। बैठक में आगामी विधानसभा के मानूसन सत्र में पेश किए जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा और विपक्ष के सवालों के जवाब देने की रणनीति तय होगी। कुल 5 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में 5 बैठकें होंगी, जिसके दौरान प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire