Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : पिकनिक के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 की मौत, 8 घायल...
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में पिकनिक मना रहे एक समूह पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय चंद्रहास दर्वेश की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सुकली गांव के तालाब के पास हुई, जहां 20 से 22 लोग पिकनिक के दौरान एक पेड़ के नीचे बैठे थे।
CG News : बता दें कि पिकनिक के दौरान अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। बिजली चमकने के साथ ही एक पेड़ के नीचे बैठे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसके परिणामस्वरूप चंद्रहास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 8 लोग झुलस गए।
CG News : घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सहायता प्रदान की।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


