Breaking News
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
CG News : रायगढ़ में आकार ले रहा 91 करोड़ का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया निरीक्षण
- Rohit banchhor
- 19 Jun, 2026
आज उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव ने निरीक्षण किया।
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में रायगढ़ जिले में एक महत्वाकांक्षी परियोजना तेजी से आकार ले रही है। पुसौर विकासखंड के ग्राम लोहरसिंग में 91 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का आज उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूण साव ने निरीक्षण किया।
करीब 34 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस आधुनिक खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। हाल ही में प्रशासनिक भवन, छात्रावास, स्टाफ रूम और पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य शुरू हुए हैं। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, तीरंदाजी, स्विमिंग सहित कुल 18 खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह परिसर न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।
श्री साव ने खेल विभाग के अधिकारियों को जिले में खेल संघों को सक्रिय करने और खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा खेल वातावरण तैयार करना है, जहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी भी की जा सके। यह खेल परिसर भविष्य में रायगढ़ की नई पहचान बन सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह छत्री तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर पहुंचीं कंगना रनौत, भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी एक्ट्रेस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कई नेता होंगे मौजूद
- 2. CG News: पिकाडिली एग्रो को मिला शराब बनाने का लाइसेंस, महासमुंद बेल्टुकरी में लगाएगी डिस्टलरी प्लांट
- 3. CG News : किराए पर लिया ट्रेलर, फर्जी नाम से किया सौदा और बेच डाला वाहन, दो साल बाद खुली लाखों की ठगी की कहानी
- 4. CBSE Chairperson and Secretary Removed: सीबीएसई अध्यक्ष और सचिव हटाए गए, परीक्षा प्रबंधन व OSM विवाद के बीच केंद्र का बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

